मधेपुरा, अगस्त 6 -- मधेपुरा। दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रशक्षिण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा में दोनों परीक्षा केन्द्र से 12 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। जिला शक्षिा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि केशव कन्या हाईस्कूल से पहली पाली 3, दूसरी पाली में 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए, जबकि रासबिहारी हाईस्कूल केन्द्र में आयोजित परीक्षा में पहली पाली में 3 और दूसरी पाली में 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मालूम हो कि दोनों केन्द्रों पर 1383 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे, जिसमें 1371 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 12 रहे अनुपस्थित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...