मुंगेर, मई 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजभवन के ताजा निर्देश ने बिहार के विश्वविद्यालयों की डिजिटल कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। सभी विश्वविद्यालयों को यूएमआईएस अथवा अन्य समानांतर डिजिटल सिस्टम के लिए नए टेंडर जारी करने और पुराने अनुबंधों के विस्तार पर रोक लगा दी गई है।

बदलाव का प्रभाव साथ ही पूर्व में जारी टेंडरों और अनुबंधों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्देश भी दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर मुंगेर विश्वविद्यालय की वर्तमान डिजिटल व्यवस्था पर पड़ सकता है। राजभवन के आदेश के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय में कार्यरत यूएमआईएस एजेंसी अश्वथ इको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका सीमित होने की संभावना बढ़ गई है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र नामांकन, परीक्षा संचालन, पंजीयन, अंकपत्र, वेतन, पेंशन तथा अन्य प्र...