रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को डीसी ऋतुराज ने समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीसी ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाए।बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय बरका...