रामपुर, फरवरी 16 -- मिलकखानम। परीक्षा से दो दिन पहले 12वीं के छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। युवक रविवार देर रात कमरे में सोने के लिए गया था और सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के बमना गांव की है। गांव निवासी मोहम्मद हसन सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। मोहम्मद हसन का 19 वर्षीय बड़ा बेटा समीर इंटर का छात्र था। 2 दिन बाद छात्र की परीक्षा होने वाली थी। रविवार रात करीब नौ बजे छात्र अपनी मां से पढ़ाई की बात कहकर ऊपर कमरे में चला गया। रात किसी समय छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.