प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा 18 और 19 अप्रैल को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र तीन दिन पहले जारी होंगे। हालांकि अभ्यर्थियों की परीक्षा किस शहर में पड़ रही है इसकी सूचना दस दिन पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।परीक्षा में पंजीकृत 84 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में केंद्र बनाए गए हैं। सालभर बाद दोबारा होने जा रही परीक्षा के लिए चयन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अध्यक्ष प्रशांत कुमार के आने के बाद यह पहली परीक्षा है इसलिए खास सतर्कता बरती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.