औरैया, जनवरी 31 -- औरैया, संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही विद्यार्थियों में तनाव बढ़ने लगता है, लेकिन परीक्षा को डर के रूप में नहीं बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए। यह संदेश प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी माह के मध्य से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसी दौरान कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं भी आयोजित होंगी। पूरे वर्ष की मेहनत के बाद यह समय विद्यार्थियों के लिए बेहद अहम होता है। प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने कहा कि परीक्षा कोई डराने वाला हौव्वा नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, ज्ञान और आत्मविश्वास को परखने का अवसर है। जैसे होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस और गुरुपर्व जैसे त्योहार सकारात्मक ऊर्जा देते हैं, वैसे ही परीक्षा भी विद्यार्थियों के भीतर छुपी क्षमताओं को...