सासाराम, जुलाई 25 -- करगहर। परीक्षा सुधार प्रोटेस्ट में छात्रों की मांगें पूरी होने पर जनता विकास शिविर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। शिविर के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के तत्वावधान में चल रहे शिक्षा परीक्षा सुधार प्रोटेस्ट को सफलता मिली है। कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों की तीनों प्रमुख मांगों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की जीत बताया। प्रो. गुप्ता ने कहा कि सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की पूरी टीम, पर्यावरणविद सोनम वांगचुक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के संघर्षों का परिणाम सामने आया है। यह भी पढ़ें- 'विक्ट्री स्पीच' रोक अचानक गुस्से में पीछे मुड़े अभिजीत दीपके! जानिए पूरा माजरा यह भी पढ़ें- ...तो बड़े-बड़े सिंहासन हिल जाएंगे; दीपके ने बताया 36 दिनों में ऐसा क्या नही...