मधुबनी, मई 20 -- जयनगर। आईसा के राज्य अध्यक्ष तथा जेएनयू के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि बिहार व केंद सरकार छात्रों की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। छात्र-युवा जब अपने अधिकार, रोजगार, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हैं, तो सरकार उनके ऊपर लाठीचार्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करती है। वे उक्त बातें जयनगर पहुंचने के उपरांत बताया। मौके पर माले सचिव भुषण सिंह, प्रोफेसर सह अधिवक्ता चंदेश्वर प्रसाद एवं श्रीजन कुमार, कॉमरेड मयंक कुमार सहित कई सामाजिक एवं छात्र-युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...