रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। पिछले 13 दिनों से कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र-छात्राओं का आंदोलन इन दिनों चर्चा में है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी संघर्षरत हैं। दोनों आयोगों में सुधार, इनकी विभिन्न परीक्षाओं को रद्द कर जांच कराने वाली मांग के साथ बुधवार को विद्यार्थियों के आंदोलन में अलग जोश दिखा। लगातार बारिश के बीच आंदोलनकारी डटे रहे। इस बीच वहां पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से विद्यार्थियों ने कहा कि सरकार से वार्ता बंद कमरे में नहीं होगी। धरनास्थल पर भूख हड़ताल, राजनीतिक दलों की इंट्री, प्रशासन की पहल, सामाजिक संगठनों का सहयोग और शाम को विशाल तिरंगा मार्च ने आंदोलन क...