फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को डीएम रविन्द्र सिंह ने जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए। महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा को भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा पालन कराते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का रूट निर्धारण पहले से कर लें। परीक्षा से संबंधित कार्यदाई संस्था सीसीटीवी कैमरे लगवा दें और उनकी क्रियाश...