बांका, जुलाई 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। देश में परीक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्र आंदोलनों की निष्पक्ष जांच और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष भोले शंकर प्रसाद के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि, नीट पेपर लीक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए गड़बड़ी के मामलों से देशभर के करोड़ों छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का भरोसा शिक्षा और भर्ती व्यवस्था से कमजोर हुआ है। पार्टी का कहना है कि, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदे...