रांची, अगस्त 26 -- बेडो, प्रतिनिधि। जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर झारखंड में जारी विवाद पर अल्पसंख्यक मोर्चा के बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने भाजपा की राजनीतिक बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए भटकाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। परवेज आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता और पारदर्शिता को लेकर 22 परीक्षाओं को रद्द करने और कई अन्य परीक्षाओं की जांच का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले को लेकर अलग-अलग पक्षों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...