भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में कुछ माह पूर्व तत्कालीन कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने विद्यार्थियों को ठगने वाले कई बिचौलियों पर शिकंजा कसा था। मामले में फर्जी अंक पत्र उपलब्ध कराने वाले कर्मी पर निलंबन और केस दर्ज कराने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन स्थिति फिर से जस की तस है। परीक्षा विभाग की शाखाओं से लेकर बाहर तक विद्यार्थियों को ठगने वाले दलाल सक्रिय हैं। जो अपनी पहुंच अलग-अलग शाखाओं के कर्मियों और वहां रखे दस्तावेजों तक रखते हैं। यही वजह है कि विद्यार्थी आसानी से उनके झांसे में आ जाते हैं。

खुद को बताते हैं कर्मी विवि के परीक्षा विभाग में विद्यार्थियों से दस्तावेज उपलब्ध कराने के एवज में दलाल मोटी रकम वसूल करते हैं। वे लोग खुद को विवि का कर्मी बताते हैं। एक विद्यार्थी ने बताया कि उसने चार माह पूर्व ...