परीक्षा विभाग के काउंटरों पर फिर पकड़ी गई फर्जी छात्रा
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग के काउंटर पर दलालों की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि ठोस कार्रवाई नहीं होने से हर दिन सर्टिफिकेट काउंटर पर फर्जी विद्यार्थी पकड़े जाते हैं, लेकिन आसानी से भाग निकलते हैं। शनिवार को परीक्षा विभाग के काउंटर पर दलालों द्वारा भेजी गई एक छात्रा को कर्मी ने पकड़ लिया। उसके पास चालान की फोटो कॉपी थी, उसे भी जब्त कर लिया। मामले की जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा को दी गई, लेकिन जब तक कार्रवाई होती, छात्रा फरार हो गई थी। फर्जी छात्रा मदन अहिल्या महिला कॉलेज, नवगछिया के सत्र : 2020-23 की छात्रा का ऑरिजनल सर्टिफिकेट लेने के लिए चालान की फोटो कॉपी लेकर पहुंची थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अंकपत्र और प्रोविजिनल नहीं मिलने पर विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.