अल्मोड़ा, जून 27 -- कमल पंत अल्मोड़ा। एसएसजे में परीक्षा रद्द करने के फर्जी आदेश मामले की जांच शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा समय सारिणी के साथ छेड़छाड़ करने वाले का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।एसएसजे में एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि बदलने का फर्जी आदेश एक अज्ञात शख्स ने छात्रों के व्हाट्सप ग्रुप पर डाल दिया था। इस कारण कई छात्र गुरुवार को परीक्षा देने के लिए ही नहीं पहुंचे। छात्रों की मांग के बाद विश्वविद्यालय को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। अब जल्द ही परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में भी जुट गया है। विवि का कहना है कि जारी समय सारिणी के साथ छेड़छाड़ कर उसे बदल दिया गया। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सि...