पाकुड़, अगस्त 18 -- महेशपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल सहित टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द करना छात्रों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है, लेकिन यह लड़ाई अभी पूरी नहीं हुई है। सन्नी तिवारी ने सरकार से मांग की है कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और कथित पेपर लीक की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले के पीछे शामिल लोगों और नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। साथ ही वर्ष 2014 से अब तक आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की भी गहन जांच कराई जाए।उन्होंने यह भी पढ़ें- JSSC परीक्षा ही नहीं रद्द हुई, ये 3 और बड़े कदम उठाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति...