गढ़वा, अगस्त 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार परीक्षा रद्द करने के बजाय पूरे मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए सीबीआई जांच की अनुशंसा करे। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द कर देने मात्र से वर्षों से चले आ रहे सवालों का समाधान नहीं होगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने झारखंड के छात्रों और युवाओं को न्याय देने के बजाय उनके साथ धोखा किया है। रोजगार के नाम पर स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई और स्थानीय नीति का स्पष्ट समाधान नहीं होने का लाभ दूसरे राज्यों के लोगों को मिला। यह भी पढ़ें- परीक्षा रद्द करना स्वागतयोग्य, लेकिन सीबीआई जांच के बिना अधूरी है कार्रवाई: अभाविप उन्होंने कहा कि सरकार को...