धनबाद, सितम्बर 21 -- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा संकुल मध्य विद्यालय कांड्रा के अंतर्गत आने वाले सभी 19 विद्यालयों के नवसाक्षरों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा रविवार को आयोजित की गयी। परीक्षा में सभी विद्यालयों से करीब 85 नवसाक्षरों ने भाग लिया। इस संबंध में सीआरपी बहादुर महतो ने बताया कि परीक्षा के मूल्यांकन के बाद सफल नवसाक्षरों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से साक्षरता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें पढ़ने लिखने में सक्षम बनाना है। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संकुल मध्य विद्यालय कांड्रा के सीआरपी बहादुर महतो, प्रभारी शिक्षक मधुमिता महतो, बिनोद कुमार, साजिद शेख, रवि शंकर, उर्...