चम्पावत, अप्रैल 13 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले के तीन युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन हुआ है। डीएम मनीष कुमार ने तीनों युवाओं को सम्मानित किया। चम्पावत के कोयाटी निवासी संदीप कुमार का चयन विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। इसके अलावा पम्दा निवासी सौरभ जोशी का टैक्स असिस्टेंट और बाराकोट निवासी विमल अधिकारी रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर चयनित हुए हैं। कार्यक्रम में पनी राम, ललित भट्ट, महेश भट्ट, अजय नरियाल, मदन लाल, दीपक रंसवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...