परीक्षा में सफल छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
मधुबनी, जून 10 -- लदनियां,निज संवाददाता। राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सफल रहे प्रतिभागियों को प्रखंड के महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय के सभागार में बुधवार को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में मध्यविद्यालय महथा के आशीष कुमार, सरोज कुमार मंडल, अनु कुमारी, कुश कुमार दास व ऋषि कुमार चौधरी तथा गोदाम टोल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र बलराम कुमार मंडल व गणपति कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एचएम जगदीश ठाकुर ने की। संचालन एचएम सह विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई ने किया। छात्रों की इस सफलता पर छात्रों की हौसलाअफजाई करने पहुंचे बीईओ अमितेश कुमार ने संबंधित विद्यालयों के शिक्षक व अभिभावकों की सराहना की। मौके पर पूर्व एचएम रामवृक्ष सिंह, एचएम प्रेमनाथ गोसाई, जीबछ कामत, भोगेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.