फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर दूसरे दिन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं बद्री विशाल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- अफसरों ने केंद्रों पर जाकर परखी टीईटी की सुचितापरीक्षा के दौरान निगरानी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सीसी टीवी कैमरों सहित अन्य उपकरणों के संचालन पर निरंतर निगरानी रखें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्ण...