सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) व आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) की परीक्षा चल रही है। बुधवार को भी जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुआ। परीक्षा सख्त निगरानी और कड़ी व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में सख्ती का असर यह रहा कि दोनों पालियों में कुल 425 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में आयोजित इस बोर्ड परीक्षा में बुधवार को तिलक इंटर कॉलेज बांसी में नामांकित 552 परीक्षार्थियों में से 125 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा में 521 में से 40, पीपुल्स इंटर कॉलेज, डुमरियागंज में 439 में से 56, मॉर्डन हायर सेकेंड्री कॉलेज, डुमरियागंज में 460 में से 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी क्रम ...