हल्द्वानी, मई 22 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य और बैक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने गुरुवार को निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक परीक्षार्थियों की मुख्य गेट में जांच की जाएगी। उन्हें अपने साथ केवल प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री (पेन-पेंसिल आदि) लाने की ही अनुमति होगी। मोबाइल या बैग लाने पर प्रवेश पर रोक रहेगी।

परीक्षा की तारीखें कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा सहित चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाएं 23 मई से शुरू होने जा रही हैं। यह तीन जुलाई तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में तैयारियां तेज हो गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए गुरुवार को कॉलेज प्रशासन ने कक्षाओं में पंखे ठीक कराने और पीने के साफ प...