प्रयागराज, अप्रैल 17 -- केंद्रीय राज्य पुस्तकालय में शुक्रवार को तनाव प्रबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माध्यमिक शिक्षा परिषद के उपसचिव चेतन त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र लगातार अभ्यास, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन है। तनाव में अक्सर विद्यार्थी सरल प्रश्नों में भी गलती कर बैठते हैं। कार्यक्रम के दौरान पाठकों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जैसे तनाव के कारण सही उत्तर भूल जाना, परीक्षा के समय घबराहट को कैसे नियंत्रित करें। त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा में मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में पुस्तकालय स्टाफ के साथ लगभग 40 पाठकों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...