नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आईआईटी बॉम्बे के दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। संस्थान ने पहले कहा था कि साहिल परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे। अब फुटेज में दिख रहा है कि पिछले शुक्रवार परीक्षा के दौरान एक शिक्षक उन्हें एक तरफ ले जाते हैं। इस घटना के कुछ घंटे बाद साहिल अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। सीसीटीवी फुटेज में वह काली टी-शर्ट पहने परीक्षा हॉल में आगे की सीट पर बैठे दिख रहा है। कुछ देर बाद एक इनविजिलेटर उनके पास रुकता है। फुटेज में साहिल थोड़ी देर बेंच से उठता है, फिर बैठ जाते हा और अपना मोबाइल फोन शिक्षक को सौंप देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस घटना के बाद दोनों के बीच कुछ देर बात होती है। फिर साहिल अपना सामान समेटता है और परीक्षा हॉल से बाहर ...