बेगुसराय, अप्रैल 16 -- गढ़पुरा। रजौड़ पंचायत के वार्ड संख्या 10 बलुआहा गांव में बुधवार की रात सुनील पासवान की 15 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। बताया गया है कि प्रीति कुमारी ने इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी जिसमें वह फेल हो गई थी। इससे वह काफी सदमें में थी। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि यह घटना सुसाइड की ही है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि बुधवार की शाम भाई को बहन पढ़ने के लिए कही थी। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 12वीं में फेल होने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी इस पर बच्चों ने कह दिया कि अपने पढ़कर क्या किया, परीक्षा में फेल हो गई। इस बात को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और बुधवार की रात उसने फंदा...