सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया रहा है कि लापता होने वाला छात्र कक्षा 12 में पढ़ता है और फेल हो गया। इसके बाद से वह परिजनों को बिना बताए घर से चला गया। परिजनों ने छात्र की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने कोतवाली सदर बाजार में छात्र की गुमशुगी दर्ज कराई है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी रविंद्र बालियान ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटे ऋषभ बालियान कक्षा 12 का छात्र है। गुरुवार की शाम यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आया था। परीक्षा परिणाम में ऋषभ फेल हो गया। इसके बाद में किसी को भी बिना बताए घर से चला गया। परिजनों उसको पहले तो आसपास में तलाश कि...