कुशीनगर, जनवरी 20 -- कुशीनगर। सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड ने परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षाथियों को दूबारा परीक्षा आयोजित कर सफल होने का मौका दिया है। पहली बार बोर्ड परीक्षा आगामी फरवरी माह से शुरू होकर अप्रैल तक चलेगी, जबकि दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आगामी मई महीने में आयोजित होगी। वहीं स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं जोरशोर से चल रही हैं। इससे सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों में शिक्षक के साथ बच्चे युद्ध स्तर पर तैयारी करने में जुटे हुए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जनपद में कुल 44 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें इंटरमीडिएट तक 31 विद्यालय शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके तहत आगामी 17 फरवरी से 10 अप्रैल बोर्ड तक प...