चंदौली, मई 8 -- सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से संचालित बीएड की सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार को धराव स्थित बसन्त रामनगीना महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। सकलडीहा पीजी कॉलेज से गए उड़ाका दल की टीम ने उसे रिस्टीकेट कर दिया। टीम में प्रोफेसर शमीम राईन, डॉ संदीप सिंह तथा डॉ अमितेश सिंह शामिल रहे। टीम ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सख्त निगरानी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...