भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक होगी। एससीईआरटी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, परीक्षा के दौरान एक विद्यालय के शिक्षक को दूसरे विद्यालय में वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा। डीईओ ने प्रखंड मुख्यालयों को इस निर्देश का पालन करने को कहा। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्यांकन उनके मूल विद्यालय में ही किया जाएगा, जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन संकुल केंद्र पर 19 से 24 मार्च तक होगा। हालांकि 21 मार्च को ईद और 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर मूल्यांकन कार्य नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...