गिरडीह, जनवरी 29 -- गावां। मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर बीडीओ महेंद्र रविदास ने प्रखंड सभागार में शिक्षा विभाग के कर्मियों तथा सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में 2414 परीक्षार्थियों के लिए 7 केंद्र बनाये गये हैं, जबकि इंटर परीक्षा के लिए 5 केंद्रों पर 1354 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, बेंच-डेस्क और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा ड्यूटी में तैनात किसी कर्मी के पास मोबाइल फोन नहीं होगा और सभी...