भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दोनों पालियों में कुल 48778 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय के प्रश्नों में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के विद्यार्थी उलझते नजर आए। जबकि 2674 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर ली। तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा चल रही है। जिले में कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली हाईस्कूल विज्ञान विषय में कुल 27534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1407 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 26127 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर ली। जबकि इंटरमीडिएट संगीत, गायन, वादन व नृत्यकला में कुल 113 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें पांच ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 108 विद...