नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- दिल्ली पुलिस ने द्वारका में परीक्षा में नकल कराने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नकल कराने का यह गिरोह रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए कंप्यूटर सिस्टम हैक करके पेपर सॉल्व कराता था। एक अधिकारी ने बताया कि रैकेट में कंप्यूटर सिस्टम तक रिमोट एक्सेस के जरिए पहुंच बनाना और कॉलेज के छात्रों से सवालों के जवाब लिखवाना शामिल था। इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 32 छात्रों को हिरासत में लिया है।मास्टरमाइंड गिरफ्तार अधिकारी ने बताया कि द्वारका की 'हैप्पी होम्स' इमारत में संदिग्ध गतिविधियां की खबर मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की एक टीम ने वहां से कई लोगों को वहां पाया। कई लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड हर्ष वर्धन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पटना के रहने वाले 28 वर्षीय ह...