चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के कक्षा 11 विज्ञान के छात्र रौनक प्रधान ने आत्महत्या कर ली। रौनक चाईबासा के टुंगरी निवासी अविनाश प्रधान का पुत्र है। बताते हैं कि बुधवार को विद्यालय में कक्षा 11 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि रौनक को कई विषयों में कम अंक मिले हैं। इस बात से दुखी होकर उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे हुआ। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...