उरई, अप्रैल 28 -- जालौन। जालौन बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशिष्ट श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय परिवार एवं शिक्षिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 28 छात्राओं तथा इंटरमीडिएट में सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 22 छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह तथा पुरुस्कार देकर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टाप तीन छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ उमा वर्मा ने छात्राओं से मन लगाकर पढाई करने व जीवन की ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- स्व. तीर्थराज मिश्र कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान प्रबंधकारिणी समिति...