सीतामढ़ी, अक्टूबर 6 -- ​सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से स्नातक (सत्र 2024-28) के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। कदाचारमुक्त वातावरण में पहले दिन मेजर विषयों के पांचवे पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई। ​प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित हुई।

परीक्षा का आयोजन पहले दिन प्रथम पाली में मेजर विषय राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी), जूलॉजी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, समाजशास्त्र आदि विषयों की पांचवे पत्र की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में इतिहास एवं एलएसडब्ल्यू आदि विषयों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज, डुमरा के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. नूतन रमण ने बताया...