पीलीभीत, मार्च 4 -- पीलीभीत। एसओएफ परीक्षा में बरखेड़ा के बकैनियां ताल्लुक महद के बेसिक शिक्षक अनिल कुमार और लक्ष्मी देवी के लिटिल एंजिल्स स्कूल में कक्षाा चार के छात्र आयुष सक्सेना ने इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में जोनल स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन दुनिया के 72 देशों में 96 हजार से अधिक विद्यालयों में यह प्रतियोगिता साइंस, गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर साइंस, हिंदी, सामाजिक अध्ययन तथा वाणिज्य आदि विषयों में कक्षा 1 से 12 के लिए आयोजित की जाती है। आयुष सक्सेना ने कुल 40 में से 37 पाए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...