एटा, अप्रैल 29 -- क्षेत्र के सोदान सिंह इण्टर कॉलेज में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। सोदान सिंह इंटर कॉलेज रजपुरा में मेधावी छात्र छत्राओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इण्टर मीडिएट के शिवानी, अक्षिता, गुंजन, माधुरी,नीतू, कोमल, मोहित आदि व हाई स्कूल के शिक्षा शर्मा, दीक्षा शर्मा, दिव्या यादव, दीक्षा, छाया, अखिल कुमार, सुमित कुमार, कामना, अनुज कुमार आदि को विद्यालय में अव्वल आने पर विद्यालय परिवार की ओर से शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, राजवीर सिंह, सुबोध सिंह, मेघनाथ, प्रदीप कुमार, शिवलेश, घनवीर, राजेश, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सर्वेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, घनश्याम, ऊषा, शिवानी, आस्था आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...