मेरठ, जुलाई 20 -- मेरठ में रविवार को चार केंद्रों पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य और इजराइल से सीमा साझा करने वाले देशों पर सवाल पूछे गए। परीक्षा में 1850 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से पहली-दूसरी पाली में 38 प्रतिशत उपस्थिति रही। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर मध्यम रहा। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेंज परीक्षा-2026 (असिस्टेंट कमांडेंट) रविवार को सभी केंद्रों पर यहां कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के अनुसार रोचक सवाल भी रहे, जिसमें इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध के चलते चर्चा का विषय बने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी पूछा गया। यह भी पढ़ें- अभ्यर्थियों को अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के वैचारिक सवालों ने छकाया दूसरा सवाल था कौन से देश इजराइ...