रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही सीआईडी जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उपरोक्त मांग उठाई है। उनके अनुसार यदि सरकार पूरी तरह पारदर्शी है तो उसे सीबीआई जांच से परहेज नहीं होना चाहिए। मरांडी ने कहा कि कर्नाटक के एक छात्र ने जनवरी में ही जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को पत्र लिखकर ओएमआर शीट में गड़बड़ी और टीडीपीएल के कर्मचारी अभय तिवारी की कारस्तानी के संबंध में बतलाया था। यह भी पढ़ें- 'मेन्स के 25 लाख तो इंटरव्...