प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के संचालन तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए तकरीबन 87 करोड़ का बजट जारी किया है। बोर्ड के वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी बिक्रम सिंह की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से यह धनराशि जिलों और केंद्रों को उपलब्ध कराई गई है।परीक्षा केंद्रों एवं संकलन केंद्रों पर नियुक्त केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, लिपिकों, बंडल वाहकों, अग्रसारण अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए 27 करोड़ 86 लाख 10 हजार 214 रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों, मुख्य नियंत्रकों, उप नियंत्रकों एवं अन्य कर्मियों के पारिश्रमिक और यात्रा व्यय में 58 करोड़ 88 ...