परीक्षा माफिया अभय तिवारी की जमानत पर आंशिक सुनवाई
रांची, सितम्बर 24 -- रांची। जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में जेल में बंद परीक्षा माफिया अभय तिवारी की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए एक अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है। अभय तिवारी ने जमानत की गुहार लगाते हुए 28 अगस्त को याचिका दाखिल की थी। सीजीएल परीक्षा-2024 के चर्चित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता से जुड़े सीआईडी कांड संख्या 01/2025 में अभय तिवारी न्यायिक हिरासत में है। वह 22 जुलाई से जेल में बंद है। इधर, जेपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और परीक्षा परिणाम में हेरफेर से जुड़े एक अन्य मामले में अभय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.