लातेहार, जुलाई 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला इकाई ने युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी संदीप कुमार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित की जाए तथा पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। जिलाध्यक्ष जीवन रामने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन प्रदेश संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार ने पुलिस की वर...