पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्कालीन प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके पांडेय ने बगैर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड के अनुमति के ही मनमाने ढंग से अंकपत्र और अस्थायी प्रमाण पत्र छापे थे। इसके अलावा पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर लगे अंक संकलन व रजिस्टर में छेड़छाड़ के आरोप को भी पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा गठित अन्वेषण कमेटी ने सत्य माना है और विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में व्याप्त अनियमितताओं पर अंतिम जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अन्वेषण समिति ने 18 फरवरी 2025 को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में हुई अनियमितताओं की जांच प्रारम्भ की तथा 9 और 21 मार्च 2025 को ही अंतरिम रिपोर्ट विश्वविद्यालय के समक्ष प्रस्तुत कर दी है। जांच रिपोर्ट में अंकसंकलन रजिस्टर में छेड़छाड़, परीक्षा एव...