पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीएड सत्र 2024-26 बीएड पार्ट टू व बीएड सत्र 2025-27 बीएड पार्ट वन और वोकेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए एवं सीएनडी का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग मुखर हो रही है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह का बीएड सत्र 2024-26 बीएड पार्ट टू व बीएड सत्र 2025-2027 बीएड पार्ट वन और वोकेशनल कोर्स बीबीए बीसीए एवं सीएनडी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर ध्यान आकृष्ट किया है । स्नातक बीए बीएससी व बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल परीक्षा पार्ट थ्री 2026 व पार्ट टू ईयरली 2026 की स्पेशल परीक्षा भी पूर्णिया विश्वविद्यालय से शीघ्र ही करवाने की मांग की है और कहा है कि यदि बीएड महाविद्यालयों में बीएड पार्ट वन व बीएड पार्ट टू की ...