मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में बुधवार को स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरने देने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्र पहले डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे। उसके बाद परीक्षा विभाग में गए और वहां हंगामा किया।छात्रों ने कहा कि हमलोगों को पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जा रहा है। विवि की तरफ से बताया जा रहा है कि पहले और दूसरे सेमेस्टर में सभी विषयों में पास होने पर ही पांचवें सेमेस्टर का फॉर्म भर सकते हैं। यह बात हमलोगों को पहले नहीं बताई गई। हमलोगों का एक साल खराब हो जाएगा। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल वर्णवाल ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि लोकभवन के निर्देश के अनुसार जबतक छात्रों का पहला और दूसरा सेमेस्टर पूरी तरह से क्लीयर नहीं हो जाता, तबतक वे पांचवें सेमेस...