परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यालय में छात्रों की भीड़
मोतिहारी, सितम्बर 13 -- बंजरिया। प्रखंड के सेमरा मॉडल स्कूल में वर्ष 2027 में होने वाली दसवीं व बारहवीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर छात्रों का फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।स्कूल में परीक्षा को लेकर छात्रों में रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर भीड़ हो रही है। स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र चौधूर ने बताया कि कक्षा 10 में कुल 215 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से अब तक 130 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं कक्षा 12 में कुल 389 विद्यार्थी हैं, इसमें 250 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कक्षा 10 के छात्रों के लिए वार्षिक माध्यमिक परीक्षा तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- CBSE Class 10 Date sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं का डेटशीट कब होगा जारी? जानें क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.