मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की आज अंतिम तिथि है। छात्र अगर आज चूक गए तो उन्हें मौका नहीं मिलेगा। विवि पहले ही तीन बार मौका दे चुका है। कुलपति का साफ आदेश है कि अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा। 29 दिसंबर तक फार्म भरने से करीब 15 हजार छात्र वंचित रह गए थे। साथ ही कई छात्रों की सीट लॉक नहीं हो सकी थी। विवि ने छात्रों को फार्म भरने के लिए तीन बार तिथियां बढ़ाई हैं। दो जनवरी तक फार्म भरने को कहा गया है। इसके अलावा इसी दिन सत्यापन भी किया जाएगा। यह तय हो चुका है कि विवि पांच जनवरी से परीक्षा नहीं करा पाएगा। बता दें कि विवि ने पहले फार्म भरने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया था। बाद में तिथि बढ़ाकर 26 दिसंबर व 29 दिसंबर तक का मौका दिया। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बता...