शामली, मार्च 30 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, बुढ़ाना मार्ग शामली में परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुमित गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय सैनी एवं पल्लवी गुप्ता द्वारा किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.3 प्रतिशत रहा। समारोह में कक्षानुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कक्षा द्वितीय में संवि, पीहू, अभी गोयल, वैष्णवी, आयुषी; कक्षा तृतीय में अनंत सिंघल, सारांश, सिद्धार्थ, कीर्ति, शिवन्या कौशिक; कक्षा चतुर्थ में हर्षवर्धन, धानी, अविका आर्य, आरोही, देवराज; कक्षा पंचम में गौरी शर्मा, दृश्य चौधरी, अनन्या शर्मा, आराध्या, शगुन शेराव...