लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- मितौली क्षेत्र के पिपरझला स्थित मेंट आरवीजी किड्स एकेडमी में सोमवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख नीरज सिंह व डॉ. सुप्रिया मिश्र मौजूद रहीं। इसके बाद विद्यालय की डायरेक्टर प्रियंका गोस्वामी एवं प्रधानाचार्य आशा राज ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के जिन विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम मधूसुदन गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि म...